0 0
।। धुरकी(गढ़वा):- कनहर नदी में अवैध बालू उत्खनन मामले उजागर होने के बाद,प्रशासन की पड़ी कड़ी नजर ।। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 54 Second

पुलिस ने सैकड़ों ट्रैक्टर बालू किए जब्त, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज ।।

जिला ब्यूरो अरमान खान

धुरकी थाना क्षेत्र के कनहर तटीय बालचौरा मे एसडीएम प्रभाकर मृद्धा खनन निरीक्षक चंदन कुमार रविदास अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने छापेमारी कर दो स्थलों पर डंप किए गए कनहर नदी का बालु जप्त करने के बाद अज्ञात लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

आपको बता दें धुरकी मे दिन के उजाले मे प्रतिबंधित कनहरतटीय बालु घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन के कारोबार से जुड़े लोगो के द्वारा जेसीबी मशीन को नदी मे उतारकर बालु खनन करने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा वनपाल प्रमोद यादव ने वन क्षेत्र मे जेसीबी मशीन से अवैध रास्ता बनाने के आरोप मे चिन्हित किए गए पांच लोगो के विरूद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के साथ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है, वहीं नामजद के अलावा अज्ञात लोगो पर भी वन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज किया है। यहां बता दें पुलिस-प्रशासन के द्वारा छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात रात मे बड़े पैमाने पर अवैध बालु का खनन कर भंडारण करने वालों ने रातभर पुलिस और प्रशासन की सख्त छापेमारी के बाद भी अवैध बालू उत्खनन करने वाले गिरोह के लोग रात भर जागते रहे। पुलिस की डर के मारे उन्होंने डंप की गई हजारों टन बालू को इधर-उधर छिपाने और स्थानांतरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी यह घटना उस काले कारोबार की हकीकत को उजागर करती है, जो कनहर नदियों की गोद को खोखला कर रहा है। और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है छापेमारी का पूरा माजरा सूचना मिलते ही अवैध खनन करने वालो की टीम ने रात के अंधेरे में अवैध खनन स्थल पर डंप किए गए बालु को जेसीबी मशीनें, ट्रक टीपर से हटाने मे जुटे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress