0 0
उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर छापेमारी दल का किया गठन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 6 Second

ज्वाला कमलापुरी ब्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त-सह-जिल समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक आयोजित की गई है। बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गढ़वा, प्रवीण सिंह द्वारा पीसी & पीएनडीटी ऐक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया। साथ हीं उपायुक्त ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक एवं झोला छाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर छापेमारी दाल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके। बैठक में उपायुक्त आईईसी के तहत लगाए जा रहे बैनर, होर्डिंग्स एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की भी जानकारी लिया। उन्होंने प्लान पर चर्चा कर प्रखंड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने नए अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर प्राप्त आवेदन की अच्छे से समीक्षा उपरांत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।


इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिमा कुमारी, जिला आर०सी०एच० पदाधिकारी, गढ़वा, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल गढ़वा, डॉ विजय कुमार प्रसाद, पी० पी० गढ़वा, डॉ अरूण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल गढ़वा, डॉ स्नहेलता राज, दन्त चिकित्सक सदर अस्पताल गढ़वा, अध्यक्ष आई०एम०ए० गढ़वा, अध्यक्ष लायन्स कल्ब गढ़वा, अध्यक्ष लायन्स कल्ब गलोरियस गढ़वा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress