गढ़वा जिला में अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठा को अंचलाधिकारी ने किया ध्वस्त!

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव के समीप पिछले कई महीनों से अवैध रूप से संचालित चलंत चादरा चिमनी भट्ठा को अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में अवैध ढंग से संचालित चिमनी भट्ठा के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने के दौरान यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध दो चदरा वाले चिमनी भट्ठा में भट्ठा मालिक के द्वारा आग लगाई गई थी। इसी बीच चिमनी भट्ठा को ध्वस्त करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध चिमनी भट्ठा को किसी भी परिस्थिति में चलने नहीं दिया जाएगा। इस अवैध कारोबार के जरिए सरकार को भारी राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही थी। इसी के आलोक में चिमनी भट्टा को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि 501 मारका का चिमनी भट्ठा गढ़वा जिला के सुनील कुमार मेहता पिता कृष्णा महतो का बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक भट्ठे के संचालक पर प्राथमिक दर्ज नहीं कराई गई थी।
ज्ञात हो कि अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार के द्वारा एक के बाद एक बड़ी करवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गई है आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पिपरी बालू घाट से अवैध उत्खनन कर रहे हैं सात ट्रैक्टर पर अंचलाधिकारी ने बड़ी करवाई कर अवैध कारोबारियों के कमर तोड़ दी थी इसके बावजूद भी अवैध कारोबारी बेखौफ होकर कारोबार संचालित कर रहे हैं। ज्ञात हो कि इस तरह की बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गई है वही लोगों के बीच चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर विशुनपुरा थाना पुलिस बल की मौजूदगी रही।
इस संबंध में पूछे जाने पर डीएमओ ने कहा कि ऐसे अन्य जगहों पर चल रहे अवैध चिमनी ईंट भट्ठा के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अब अवैध चिमनी भट्ठा संचालकों का खैर नहीं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating