इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का कुमारी ने किया जिला सेकंड टॉपर! न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस ने किया सम्मानित!

मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुरानी हॉस्पिटल पोस्ट ऑफिस के बगल में स्थित न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस के डायरेक्टर अमित कुमार मेहता के द्वारा अपने संस्थान में ओरियंटेशन प्रोग्राम ऑर्गेनाइज करवाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विकास सर को आमंत्रित किया गया। वही ओरियंटेशन प्रोग्राम क्लास में मुखदेव हाई स्कूल +2 की इंटरमीडिएट ऑफ आर्ट्स में स्कूल टॉपर सहित गढ़वा जिला में द्वितीय टॉपर रही नागेंद्र दुबे की पुत्री अनुष्का कुमारी को विकास सर और संस्थान के डायरेक्टर अमित कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से मेडल, शील्ड, और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वहीं इंटरमीडिएट में 434 अंक हासिल कर सेकेंड जिला टॉपर रही अनुष्का कुमारी यूपीएससी की पढ़ाई कर कलेक्टर बनना चाहती हैं। वहीं अनुष्का के के पिता नरेंद्र दुबे ने बताया कि बेटी अनुष्का शुरू से ही मेधावी रही है। उसने नौवीं और 10वीं की पढ़ाई प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव से की है।
वही ओरियंटेशन क्लास प्रोग्राम में विकास सर के द्वारा हाल ही में आए मैट्रिक + इंटर रिजल्ट के बाद छात्र-छात्राओं को अपने कैरियर से संबंधित तैयारी , कंप्यूटर और तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने, आगामी पढ़ाई मैं विषय के चयन , और पढ़ाई से जुड़ी हुई अन्य समस्याओं को लेकर समाधान बताकर उनका मार्गदर्शन किया और भविष्य में सभी छात्रों को सफल होने की सुभकामना दिए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating