गढ़वा जिला की बड़ी खबर, अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में गिरी बस!

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़दाग मोड़ के समीप कांडी से गढ़वा जा रही सिंगरा बस अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बुधवार की सुबह तकरीबन सवा छः बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साढ़े पांच बजे सिंगरा बस, जिसका नम्बर JH03AE2219 सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। कांडी से गढ़वा जाने के क्रम में सड़क से 20 फिट नीचे खाई में जा पलटी। इस दौरान चारों चक्का ऊपर हो गया था। सड़क से गुजर रहे राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से उक्त वाहन की सीसे को तोड़कर सभी सवारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस व सुरक्षित वाहनों द्वारा रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा गया। इस दुर्घटना में 30 से अधिक सवारियों को घायल होने की बात बताई जा रही है, जिसमें डेढ़ दर्जन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में श्रीनगर बेबी देवी, दारीदह नागेंद्र सिंह, हरिगावां लालमणि देवी, कांडी रवि कुमार, सड़की नीरज कुमार, घटहुआँ पूनम देवी, चटनियां झुरवा जरही मुखलाल साह, पोलडी प्राची सिंह, मयंक सिंह, आराध्य सिंह, सड़की श्यामदेव , गढ़वा शांति देवी, तेनार अनिता देवी, दुमरसोत सरस्वती देवी, सहिजना गढ़वा शुभम पाल सहित अन्य का भी नाम शामिल है।

वहीं गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक घटना स्थल से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत था। वह कांडी से ही गाड़ी को लहराते हुए तेज रफ्तार में चल रहा था। अंत में घोड़दाग मोड़ के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर उक्त गाड़ी पर सवार सवारियों के रिश्तेदार व परिजन पहुंचे। मौके पर हजारों लोगों की भीड़ थी।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating