माननीय राज्यपाल के गढ़वा दौरे को लेकर उपायुक्त किए समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा निर्देश।
ज्वाला कमलापुरी ब्यूरो रिपोर्ट

माननीय राज्यपाल, झारखंड, श्री सीoपीo राधाकृष्णन का गढ़वा जिलान्तर्गत रमकंडा प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम के मद्देनजर आज रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों संग तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक किया। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था समेत अन्य को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सक्रिय होकर कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से भी उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating