झामुमों के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा वर्तमान विधायक सिर्फ श्रेय लेने की कर रहे राजनीति
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-बीस वर्षों से कायापल्प का बाट जोह रहा रमना -धुरकी भाया बुलका सड़क का फिलहाल कायाकल्प तो नही हुआ है। लेकिन श्रेय लेने की होड़ मच गई है।क्षेत्रिय विधायक भानुप्रताप शाही और उनके समर्थकों के द्वारा रमना बजार से सलीदाग होते हुए धुरकी तथा एनएच 75 से गरबांध होते रोहिनिया पीडब्ल्यूडी तक पथ निर्माण की स्वीकृति सरकार के द्वारा कैबिनेट से दिलाने की मांग किया गया वैसे ही झामुमों समर्थकों ने प्रेस वार्ता कर पलटवार किया है।शुक्रवार को रमना स्थित गुलरही बांध के समीप प्रेस वार्ता करते हुए झामुमों के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वर्तमान विधायक सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव और ताहीर अंसारी के द्वारा गत दिनों दोनों सड़कों का मामला सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर उठाया था।सीएम ने भरोशा दिलाय था कि बहुत जल्द दोनों सड़कों का कायाकल्प होगा।मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से अब सड़क का कायाकल्प होने वाला है तो भानुप्रताप शाही श्रेय लेने के लिए शोर मचाने लगे।उन्होंने कहा कि भानुप्रताप शाही कहते है कि उक्त दोनों सड़क बनाने की मांग नौ बार कर चुका हूं।तो जनता यह जनना चाहती है कि तीन बार के विधायक,डेढ़ साल मंत्री तथा पूर्व सीएम रघुवर दास के चहेते विधायक होने के बाद भी सड़क निर्माण के प्रति आप क्यों सजग नही हुए।उन्होंने कहा कि जब झामुमों की सरकार इस सड़क के निर्माण को गंभीरता से लिया है तो भवनाथपुर के विधायक झुठ का ढोल पिटने लगें है।प्रेसवार्ता मे झामुमों के नागेद्र कुमार सिंह,विशेश्वर मेहता,लालजी सिंह,रोहीत वर्मा,प्रदीप कुमार सिंह,उदित कुमार ठाकुर सहीत कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating