0 0
प्रमुख ने 15वें वित्त से दो योजनाओं की रखी आधारशिला! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 21 Second



केतार प्रखंड के पाचाडुमर पंचायत में 15वें वित्त अंतर्गत पंचायत समिति मद से 2 योजनाओं का प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर आधारशिला रखा गया। पाचाडुमर पंचायत के कमदरवा टोला में पुल के पास दो लाख पचास हजार की लागत से गार्डवाल निर्माण सहित पुल मरम्मती एवं पाचाडुमर गांव में उदय प्रसाद के घर से मां शायरी मंदिर तक दो लाख पचास हजार की लागत से नाली निर्माण की आधारशिला रखी गई। वही प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने बताया कि पाचाडुमर पंचायत के कमदरवा टोले के लोगों ने काफी दिनों से गार्डवाल निर्माण सहित पुल मरम्मती की मांग कर रहे थे।उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए आधारशिला रख पूरा किया गया।

वही पाचाडुमर में नाली निर्माण को लेकर उन्होंने बताया कि अच्छी नाली नहीं होने के कारण घर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। जिससे मंदिर में जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं दोनों योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है दोनों योजना का आधारशिला रखे जाने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है। इस मौके पर मुखिया प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद,श्यामसुंदर बैठा, समाजसेवी उदय कमलापुरी,पूर्व मुखिया विमलेश पासवान, प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार गुप्ता,सुशील पाठक,अखिलेश कमलापुरी,वार्ड सदस्य सुधीर कुमार ठाकुर,विनोद कमलापुरी,बबलू कमलापुरी,राहुल कमलापुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress