मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री 11 जून को डाल्टनगंज मे जनसभा करेंगे
*मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
सांसद आवास पर मेदिनीनगर शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक अविनाश सिन्हा उर्फ छोटू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 11 जून को केंद्रीय राज्यमंत्री मा० जॉन बारला जी के शिवाजी मैदान में होने वाली जनसभा को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सांसद पलामू ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री का प्रवास हो रहा है। उस दिन केंद्रीय राज्य मंत्री मेदिनीनगर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मेदिनीनगर मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। स्वागत, कार्यक्रम स्थल मंच एवं भोजन-पानी की व्यवस्था की जवाबदेही प्रमुख कार्यकर्ताओं की होगी। वरिष्ठ नेता शयामनारायण दुबे ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ है उनके बल पर ही कार्यक्रम सफल होते हैं मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी भी हर एक कार्यकर्ताओं की है। महा जनसंपर्क अभियान के संयोजक विभाकर पांडे ने कहा कि 30 मई से चलाया जा रहे हैं अभियान सफल हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी सभी कार्यक्रम भी अच्छे ढंग से पूर्ण होंगे। सहसंयोजक अविनाश वर्मा ने सभी कार्यकर्ता अपने अपने सहयोगी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में भाग ले ताकि कार्यक्रम पूर्णता सफल हो जाए।
बैठक में प्रफुल्ल सिंह विजय ओझा सुनील पासवान शिव कुमार मिश्रा सोमेश सिंह नंदलाल गुप्ता प्रदीप सिंह राहुल अग्रवाल गुड्डू बर्मन शिव शंकर मिश्रा कोमल कुमार अकु अनिल सोनी विकास कुमार सिंह अंकित कुमार सिंह सुधीर पांडे निवेदन अग्रवाल कुणाल राणा नंद कुमार विकास कुमार पंकज शर्मा सरवन गुप्ता मनोहर कुमार लाली सूर्यकांत पासवान अमन प्रताप सिंह रंजीत चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating