0 0
बलिगढ़ पंचायत के मुखिया ललिता कुमारी ने पंचायत में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास! - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 2 Second

केतार प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के मुखिया ललिता कुमारी ने शनिवार को अपने कार्यकाल का एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्साह पूर्वक शिलान्यास, उद्घाटन एवं सम्मानित का कार्यक्रम भव्य तरीके से किया। मुखिया ललिता कुमारी ने “साल एक योजना अनेक” का नारा देते हुए (1) ग्राम खोनहर के शिव मंदिर के पास 90 हजार की लागत से चबूतरा का शिलान्यास (2) सिकंदर साह के घर के पास 1 लाख 28 हजार 3 सौ 59 रु की लागत से पीसीसी पथ का शिलान्यास (3) ग्राम अंजनिया स्कूल के पास गेट का उद्घाटन (4) ग्राम दासीपुर में बलराम विश्वकर्मा के घर के पास 2 लाख 49 हजार की लागत से पीसीसी पथ का शिलान्यास (5) जयंत विश्वकर्मा के घर के पास 1 लाख 28 हजार 3 सौ 59 रु की लागत से पीसीसी पथ का शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया।

वही अपने पंचायत अंतर्गत मैट्रिक में 60 प्रतिशत से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पेन डायरी देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही पंचायत सचिवालय में अपने पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीण जनताओं के बीच एक साल बेमिसाल के तहत कार्यक्रम आयोजन कर सम्मानित सह विचार गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। जिसका अध्यक्षता मुखिया ललिता कुमारी ने की एवं संचालन छोटन कुमार सिंह ने किया। संबोधन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बलिगढ़ पंचायत और पंचायत के अपेक्षा विकास के मामले में काफी आगे चल रहा है यहां मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत का पैसा मुखिया के अथक प्रयास से यहां के किसानों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त हुआ है जबकि योजना के मामले में मनरेगा अंतर्गत मेड़बन्दी का 646 योजना, तलाब का 11 योजना, शेड का 5 योजना, आंगनवाड़ी का 1 योजना, वृक्षारोपण 7 योजना का कार्य किया गया। साथ ही 15वें वित्त मद से जल मीनार की 6 योजना, चबूतरा की 2 योजना, पीसीसी की 3 योजना, गेट की 1 योजना, जल मीनार 4, चापाकल 60 मरम्मती, पंचायत भवन सुंदरीकरण का कार्य किया गया। वही अपने संबोधन में रमेश राम, मनोज फौजी, शिक्षक योगेंद्र सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह, उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार, समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह ने उक्त मुखिया का एक साल का कार्यप्रणाली देख खूब सराहना किया।

अंत में मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने पंचायत के चौमुखी विकास कैसे करूं इसके लिए दिन रात प्रयासरत रहता हूं जिसका परिणाम है कि बलिगढ़ पंचायत में वित्त और मनरेगा मिलाकर करीब दो करोड़ की योजना संचालन किया जा रहा है। जिससे यहां के स्थानीय किसान मजदूरों को हर संभव लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि मेरे पंचायत के ग्रामीण जनता मुझे समय-समय पर सुझाव एवं अपना मार्गदर्शन जरूर दें ताकि मैं अपने पंचायत के विकास में और गति देने का प्रयास कर सकू। इस मौके पर मानवाधिकार प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, परशुराम गुप्ता, वार्ड सदस्य प्रभादेवी, सविता देवी, अशोक ठाकुर, मृत्युंजय यादव, सुशील यादव, राम अवतार चंद्रवंशी, बलराम विश्वकर्मा, शिव भजन पाल, सिनोद गुप्ता, अभिनंदन कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जयंत विश्वकर्मा धर्मेंद्र बैठा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress