विधायक भानू प्रताप शाही के निर्देश पर मृतक के परिजनों को विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ द्वारा दिया गया भोज सामग्री!

श्री बंशीधर नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर गांव में जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए सांत्वना दिया। इस दौरान सदस्यों ने विधायक भानू प्रताप शाही के निर्देश पर शोक संतप्त परिजनों को विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ द्वारा भोज सामग्री प्रदान किया। तीन दिन पूर्व बभनीखांड डैम में डूबने से गांव के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने बताया की मृतक परिजनों के घर जाकर भोज सामग्री उपलब्ध कराया गया है। साथ ही अन्य हर संभव मदद करने का आश्वशन दिया। कुमार कनिष्क ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। विधायक भानू प्रताप शाही डीसी से बात कर परिजनों को मदद करने की बात कही है। उन्होंने बताया की राशन के रूप में चावल, आलू, प्याज, नमक, तेल सहित अन्य सामग्री परिजनों को दिया गया है। इस मौके पर अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, प्रभारी महामंत्री जितेंद्र विधार्थी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जुगेश उराव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating