अमहर गांव निवासी ने जमीन विवाद को लेकर थाने में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग!

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
अमहर गांव निवासी मनोज राम उर्फ मंजू राम ने विशुनपुरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग कि है. आवेदन में दर्शाया गया है कि राज राजेंद्र प्रताप देव के आदेश पर विशुनपुरा ग्रामीण बैंक के पीछे रैयती जमीन पुराना खाता संख्या 92 प्लॉट 787 की मापी अमीन राम जी मेहता और दो अमीन तथा विजय देव, साकेत सिंह एवं गणेश देव की उपस्थिति में कराई जा रही थी. जिसका डिमांड रजिस्टर टू के मुताबिक भवानी देवी के नाम से दर्ज है.
इसी दौरान विशुनपुरा संध्या गांव के कमलेश शर्मा, विक्रम शर्मा, आकाश शर्मा, विकास शर्मा सहित दस महिलाओं ने मापी स्थल पर आकर जमीन मापी को रोक दिया. साथ ही इनसभी पर खून खराबा हो जाने, गलत केस में फसाने, रंगदारी करने का आरोप मनोज राम ने लगाया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी निमिर हेस्सा ने बताया कि मनोज राम उर्फ मंजू के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है जिसकी जांच की जा रही है दोषी व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating