0 0
रक्तदान जीवनदान के समान रक्तदान पुण्य का कार्य : धीरज मिश्रा - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 6 Second



विश्व रक्तदाता दिवस पर धीरज मिश्रा ने रक्तदाताओं के प्रति जताया आभार अन्य लोगों से रक्तदान को लेकर किया अपील
विश्व रक्तदाता दिवस पर पलामू प्रमंडल के सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा ने अपने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है।सामाजिक संस्था इंसानियत का रिश्ता के संस्थापक सह संचालक धीरज मिश्रा द्वारा पिछले दस वर्षों से रक्तदान को लेकर रक्तदान महादान जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाकर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही अपने सहयोगियों के माध्यम से पलामू गढ़वा लातेहार रांची बोकारो चतरा रामगढ़ धनबाद समेत झारखंड के अन्य जिलों में रक्तदान कराकर रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करते हुए सैकड़ों लोगो की जान बचाने का कार्य किया गया है ।
धीरज ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है और रक्तदाता वह व्यक्ति है जो अपना खून किसी जरूरतमंद के लिए दान करता है । रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदाता का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष रक्तदाता दिवस मनाया जाता है ।रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2004 में की थी । तब से हर साल 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाने लगा । इस मौके पर दुनिया भर के लोगों को जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि खून की कमी से किसी मरीज की जान न जाए। रक्त के बिना शरीर हाड़ मांस का ढांचा है ।शरीर के सुचारू संचालन के लिए खून की आवश्यकता होती है खून की कमी से व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ सकता है। खून की जरूरत होने पर अगर समय से रक्त की पूर्ति न की जाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है ।खून की कमी को पूरा करके जीवन की रक्षा रक्तदान के जरिए की जा सकती है। इस कारण लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाता है ताकि एक स्वस्थ व्यक्ति रक्त के जरूरतमंद को रक्तदान कर सके और जीवन बचा सके।धीरज ने बताया कि हर वर्ष रक्तदाता दिवस की एक खास थीम होती है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress