प्रमुख ने प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ की बैठक! दिए कई निर्देश

केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार में केतार प्रमुख चन्द्रावती देवी की अध्यक्षता में किया गया बैठक। बैठक में मुख्य रूप से गरीबों को मिलने वाली साड़ी,धोती,राशन,आधार सिडिंग सहित अन्य मामलों पर चर्चा किया गया। इस बीच बैठक में उपस्थित सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को नसीहत देते हुए प्रमुख ने कही की आप लोग अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाएं। आपलोगों के द्वारा हरेक लाभुकों से राशन कटौती की सूचना प्राप्त होती है। आप जहां से राशन वितरण सामग्री का उठाव करते हैं,वहां भी मैं(गोदाम में)जा कर आपलोगों का जायजा ली हूँ,वहां से आपलोगों का कोई कटौती नही किया जाता है,तो फिर आपलोग यहां लाभुकों से कैसे कटौती कर सकते हैं।अगर ऐसी शिकायत पुनः दुबारा मिलती है तो सम्बंधित डीलरों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। आपलो ससमय सामग्री का उठाव करते हुए समय पर सभी लाभुकों के बीच सामग्री का वितरण करना सुनिश्चित करें।
इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने भी कहा कि मैं आपलोगों से अपेक्षा करता हूँ कि आपलोग सही ढंग से सामग्री का वितरण करें।यह जो अनाज आता है गरीबों के हक के लिए आता है,आपलोग मानवता का परिचय देते हुए कार्य करें।साथ ही प्रखंड कर्मियों को अन्य कार्यो में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
उक्त बैठक में विधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह,विसूत्री अध्यक्ष संजय सिंह,उपाध्यक्ष शुशील कुमार पाठक,समाजसेवी अखिलेश प्रसाद,उदय कमलापुरी केतार मुखिया प्रमोद कुमार,प्रभुनारायण गुप्ता,गुड्डी देवी,सुनील बैठा,अरुण बैठा,गोपाल बैठा,मुखिया श्यामसुंदर बैठा, प्रखंडकर्मी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating