0 0
Read Time:8 Minute, 49 Second

गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा के लिए 14 जून 2023 का दिन ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन गढ़वा में एक साथ 369 करोड़, 80 लाख,15 हजार, 500 रुपए की लागत से 388 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। गढ़वा सदर प्रखंड के एनएच 75 बाईपास के समीप डुमरो, नारायणपुर गांव में आयोजित मेगा शिलान्यास कार्यक्रम में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर सभी योजनाओं का शिलान्यास किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज गढ़वा के लिए ऐतिहासिक दिन है। आजादी के बाद से आज तक गढ़वा में जितना विकास कार्य नहीं हुआ वह विकास कार्य अब हो रहा है। पिछले डेढ़-पौने दो वर्षों में गढ़वा सहित पूरे राज्य में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मैं ना तो विधायक हूं, ना मंत्री, मैं जनता का सेवक हूं। मैं चुनाव के पूर्व कहा था कि मुझे एक बार सेवा का मौका दीजिए। मैं दोबारा वोट मांगने आपके पास नहीं आऊंगा। आप मेरे कार्यों के आधार पर खुद ही मुझे वोट देंगे। मैं चुनाव से पूर्व जनता से अपना रिजल्ट मांगूंगा। यदि जनता ने मुझे पास किया तभी मैं चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र से जनता सिर्फ एक जनप्रतिनिधि चुनती है। यह बहुत बड़ा सम्मान है। परंतु लोग आज जाति, धर्म एवं धनबल के नाम पर लोगों को बरगला कर मतदान कराते हैं। जनता ऐसे व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि चुने जो उनकी समस्याओं को दूर करे एवं उनके हर सुख-दुख में साथ रहे। जनप्रतिनिधि का मतलब जनता का सेवक होता है। जब इस बात को जनता समझ जाएगी। तब लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने की साजिश समाप्त हो जाएगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पहले शिलान्यास की परिभाषा अलग थी। आज उन्होंने इसकी परिभाषा को बदल दिया है। पूर्व के जनप्रतिनिधि स्थल पर जाकर नारियल फोड़ते थे, तब कार्यों की शुरुआत होती थी। परंतु आज जितनी भी योजनाओ का शिलान्यास हो रहा है सभी का काम गुणवत्ता पूर्ण तरीके से 70 से लेकर 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। शिलान्यास का मतलब सिर्फ जनता को यह जानकारी देना है कि आपके क्षेत्र में कौन सा कार्य हो रहा है। यह कार्य कराना सिर्फ मंत्री, विधायक एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं। बल्कि प्रत्येक जनता की जिम्मेवारी है कि अपने क्षेत्र में कार्य को बेहतर तरीके से संचालित कराएं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता ने झारखंडी जनमानस की सरकार चुनी है, परंतु इसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। विकास कार्यों से राज्य सरकार को रोका जा रहा है। सीबीआई, ईडी तरह-तरह के हथकंडे लगाकर जनता की चुनी हुई सरकार को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह जनता का अपमान है। केंद्र सरकार जनता के बीच राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सारे कार्य पूर्व की सरकार में हुए हैं। आमजनो से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप साजिश का शिकार नहीं हों एवं लोकतंत्र को बचाएं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां ईडी, सीबीआई भरे पड़े हैं। जहां भाजपा की सरकार है वहां यह सब कुछ भी नहीं है। मंत्री ने कहा कि हर विभाग में काम तीव्र गति से हो रहा है। वर्ष 2024 तक जनता की एक- एक समस्याओं का निदान होगा। एक-एक सुविधा जनता के घर तक जाऊंगा। यही मेरा लक्ष्य है। यदि मैं जनता की समस्याओं का निदान नहीं कर पाया तो विरोध झेलने के लिए तैयार हूं। मंत्री ने कहा कि किसी भी योजना की शत-प्रतिशत राशि केंद्र सरकार की नहीं होती है। उसमें राज्य सरकार की भी राशि होती है। परंतु केंद्र सरकार अपना पीठ थपथपाती है। केंद्र सरकार संघीय ढांचा के तहत राज्यों को सहयोग करती है, न कि कोई एहसान नहीं करती है। मंत्री ने कहा कि अगली बार से शिलापट्ट पर योजना में खर्च की जाने वाली केंद्र व राज्य सरकार की राशि भी अंकित की जाएगी। बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि पहले विकास के नाम पर सिर्फ छलावा और धोखा होता था। अब सही मायने में मंत्री श्री ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहा है। पूर्व के जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गाड़ी में नारियल भरकर घूमते थे। जहां जनता की अधिक मांग होती थी वहां नारियल फोड़ देते थे। कहते थे कि सरकार बनते ही यह काम तुरंत पूरा हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि यदि पूर्व के विधायक फंड की जांच करा दी जाए तो पूर्व जनप्रतिनिधि जेल में नजर आएंगे। मंत्री श्री ठाकुर गढ़वा में विकास की गंगा बहा रहा हूं। मौके पर डीसी शेखर जमुआर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, आरईओ के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, जिप अध्यक्ष शांति देवी आदि ने विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी राजेश राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओ राज महेश्वरम, जेई चंद्रचूर सिंह, सीओ कुमार मयंक भूषण, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा संयोजक रेखा चौबे, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, गुलाब सिंह, नवीन तिवारी, फुजैल अहमद, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, कंचन साहू, नसीम अख्तर, चंदन पासवान, शरीफ अंसारी, झामुमो महिला मोर्चा सचिव चंपा देवी, आराधना पाठक, अमोला देवी, करीब अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
……………..

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को 369 करोड़, 80 लाख, 15 हजार, पांच सौ रुपए की 388 योजनाओं का शिलान्यास किया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *