0 0
बंशीधर नगर। प्रिंसिपल के कुकृत्य से गुरु-शिष्या परंपरा तार-तार! प्रबंधन ने प्रिंसिपल को किया पदमुक्त! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 13 Second


बंशीधर नगर। प्रिंसिपल के कुकृत्य से गुरु-शिष्या परंपरा तार-तार! प्रबंधन ने प्रिंसिपल को किया पदमुक्त!

हर माता-पिता का यही फर्ज होता है कि वह अपने बच्चों को ऐसे स्कूली संस्थान में शिक्षा दें जहां ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार का निर्माण हो सके।

श्री बंशीधर नगर से कथित शर्मनाक खबर सामने आ रही है। एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर स्कूल के छात्रा के साथ गलत हरकत करने की कथित खबर ने लोगो को सकते में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि आनन फानन में स्कुल प्रबंधन द्वारा उक्त प्रिंसिपल को पदमुक्त कर दिया गया है।

मामला श्री बंशीधर नगर के मिलेनियम पब्लिक का है। चर्चा के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल मंजूर राही पर विद्या के पवित्र मंदिर में एक नाबालिग छात्रा के साथ किये गए कथित कुकृत्य से गुरु शिष्या की मर्यादा तार तार होने की खबर से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
स्कूल के प्रिंसिपल के कुकृत्य की चर्चा सुर्खियों मे है।

हालांकि मामला उच्च स्तरीय जांच का विषय है। पत्रकारीय नियम कानूनों के कारण नाबालिग पीड़िता का नाम और पता के साथ साथ घटना की जानकारी साझा करने वाले उन नाबालिग छात्रों के नाम और उनका भी पता आदि हम सार्वजनिक नहीं कर सकते।

हालांकि घटना सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने मंजूर आलम को प्रिंसिपल के पद से हटा दिया है। इसकी पुष्टि स्कूल के निदेशक मुमताज राही ने की है।

घटना के प्रकाश में आने और स्कूल का वातावरण दूषित होने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल से अपने बच्चों का नाम कटा लिया है। उपरोक्त बातें खबरों में आ रही है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर चिंतित है। लेकिन उक्त स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाने का पेंच फंसने के कारण दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

स्कूल के निदेशक मुमताज राही ने घटना विषय में पूछने पर बताया कि इस तरह की अफवाह की भनक मिलते ही प्रबंधन की मीटिंग बुलाकर प्रिंसिपल मंजूर आलम को हटा दिया गया है। बकौल निदेशक हम जांच कर रहे हैं, जांचोपरांत हम प्रशासनिक कार्रवाई भी करेंगे।

पूरी मामले की पुष्टि होनी बाकी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress