बिशुनपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का हुआ आयोजन, सुबह की हवा लाखों की दवा!

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- 21 जून दिन बुधवार को सुबह 7 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुरा में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकरी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में योग दिवस बहुत ही सुसज्जित तरीके से मनाया गया। वहीं योग दिवस को सफल बनाने हेतु योग शिक्षक अर्जुन चौधरी तथा संतोष कुमार गुप्ता ने ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुंजासन जैसे कई योग लोगों के साथ किया एवं योग के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों के बिच दिया।
वहीं योग दिवस को लेकर मुख्य अतिथि के रुप में आए बिशुनपुरा थाना प्रभारी बुधराम सामद ने बताया की यह योग केवल एक दिन करने केलिए नहीं है अगर इसे हमसब नियमित रूप से करें तो योग ही ऐसा चीज़ है जो हमे कई बीमारियों से बचाता है और हमें स्वस्थ रहने में मदद भी करता है।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुरा के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकरी डॉ. पंकज कुमार ने बताया की हमलोगों को आज के इस खाद्य और दावा बीमारी के युग में अगर हम योग अपनाते हैं तो हम जरूर निरोग रह सकते हैं।
वहीं इस योग के आयोजन में बिशुनपुरा प्रखंड के कई हिस्सों से आए ग्रामीण महिला एवं पुरूष सहित बच्चों ने भाग लिया। साथ ही सबने यह भी कहा की अगर मुझे स्वस्थ रहना है तो हम योग जरूर अपनाएंगे और इसे नियमित रूप से प्रतिदिन करेंगे।
वहीं योग दिवस के आयोजन में बिशुनपुरा के कई हिस्सों से आए स्वास्थ्य सहिया, एएनएम, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, शिक्षक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता, छुनू ठाकुर, संतोष ठाकुर, यशविंद्र कुमार, सोनू कुमार, रंजय शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating