मझिआंव में साप्ताहिक झारखंड वार्ता सामाचार पत्र का लोकार्पण किया गया।
अनुमंडल ब्यूरो अमित कुमार की रिपोर्ट
मझीआंव(गढ़वा) जिले के मझिआंव शहर में स्थित डाक बंगला मे सप्ताहिक झारखंड वार्ता समाचार पत्र का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का आगाज प्रकाशक सत्यम कुमार जयसवाल ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश के कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा केशव नारायण दास, थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो एवं पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कमलापुरी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को झारखंड वार्ता परिवार की ओर से पुष्प प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने सामुहिक रूप से अख़बार का लोकार्पण किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने अखबार की सराहना की। और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर मौजूद डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि अखबार समाज, देश, राष्ट् तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ होते हैं। आज इस प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अखबार की विश्वसनीयता भी दांव पर है। आज के परिवेश में निष्पक्ष भाव से साख कायम रखने की जरूरत है तभी आप एक सजग प्रहरी की भूमिका अदा कर सकेंगे।प्रकाशक सह संपादक सत्यम जायसवाल द्वारा जानकारी दी गई कि आज साप्ताहिक अख़बार झारखंड वार्ता का वर्ष 1 अंक 1 प्रकाशित किया गया है। जिसके मुद्रक शिव नारायण सिंह हैं। जिसका मुद्रण रांची से एवम प्रकाशन गढ़वा से होगा। अखबार 12 पेज का है। जो हर सप्ताह रविवार के दिन प्रकाशित होगा।
वहीं इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर एसएन त्रिपाठी, वीरेंद्र नाथ दुबे, प्रेमानंद त्रिपाठी, रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय एकेडेमीक काउंसिल के सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ संजन सिंह, अजय जयसवाल, शंभू चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
रामनवमी पर संस्कृति और सौहार्द का संगम
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार...
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating