थाना में हुई शांति समिति की बैठक, शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील!

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मंगलवार को थाना परिसर में बकरीद त्योहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, राजनितिक दल के प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्घजन मौजूद थे । बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बुधराम सामद ने किया, संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने किया।बकरीद त्योहार को पूर्व की तरह सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि त्योहार में सोशल मीडिया पर भड़काउ मैसेज पोस्ट नहीं करने और सामाजिक सदभावना के साथ त्योहार मनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को लेकर सहमति जताई । उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि ईद- उल (बकरीद) के अवसर पर प्रतिबंधित पशु की बलि नहीं होनी चाहिए। मौके पर जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने कहा कि बकरीद का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। थाना प्रभारी बुधराम सामद, लतिफ अंसारी, ऐनुल अंसारी,सुरेश कुमार , मुन्ना अंसारी, पंकज सिंह, हसमत अंसारी, भरदूल चंद्रवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चन्दन मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र देव, समेत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating