Read Time:1 Minute, 19 Second
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड में मंगलवार को करीब दो बजे के आसपास मध्य विद्यालय केतार के परिसर में युकिलिप्टस के पेड़ पर बज्रपात हुआ। जिससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चो और शिक्षकों को सांसे थम गई।लगा की आज स्कूल में बड़ा हादसा हो गया।लेकिन ईश्वर का कृपा रहा की किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नही हुआ।आज लगभग 10 वर्ष पहले तड़ित चालक लगाया गया था,जिसे कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने तड़ित चालक चुरा ले गए थे।वही इस घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुनने में आता है कि हमारे आने से पहले तड़ित चालक लगाया गया था। जिसे चुरा लिया गया।मैं भी कई बार रिपोर्ट कर चुका हूँ।लेकिन अभी तक तक नहीं लगाया गया।बज्रपात से सुरक्षा के लिए मैं विभाग से तड़ित चालक लगाने की मांग करने की बात कही ,ताकि भविष्य में किसी तरह का कोई घटना ना घट सके।