आपसी सहमति से बाजार में जमे हुए पानी का हुआ निकास।

केतार बाजार में व्यवसाई संघ की बैठक किया गया जिसमें केतार कर्पूरी गेट से मध्य विद्यालय केतार तक एवम सुदामा प्रसाद के घर से मध्य विद्यालय केतार होते पंडा नदी तक आरसीसी नाला निर्माण,कर्पूरी गेट एवम बाजार चौराहा पर टॉवर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही से लिखित आवेदन के माध्यम से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।तथा यह भी निर्णय लिया गया कि अगर 15 दिनों के अंदर इसका कार्य रूप नहीं दिया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।कर्पूरी गेट से बाजार तक काफी जल जमाव हो चुका था,आवागमन बंद हो चुका था।इस कठिनायों को देखते हुए तथा व्यवसायियों की मांग पर बीडीओ मुकेश मछुआ एवम थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दयानंद प्रसाद के सहयोग से खेत मे पानी निकाल गया।अब आम अवाम को कठिनाईयो से तत्काल निजात मिला। वहीं लोगों ने इनके कार्यों की सराहना की। मौके पर डॉ ओएन शर्मा, मुखिया प्रमोद प्रसाद,विश्वनाथ प्रसाद,कन्हाई प्रसाद,बिनोद भगत,धीरज कमलापुरी,कुंज बिहारी जैसवाल,बिजय पाल,जोखू राम,अनिल प्रसाद,योगेंद्र प्रसाद,प्रमोद प्रसाद साहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating