1 0
विशेष भू अर्जन कार्यालय का हेड क्लर्क गिरफ्तार, मुआवजा राशि की भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 59 Second

अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट

पलामू में विशेष भू अर्जन कार्यालय का हेड क्लर्क गिरफ्तार हुआ है. पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया है.

पलामूः सरकारी दफ्तर में घूसखोरी का मामला थमने का नाम नहीं रहा है. शिकायतों पर कार्रवाई होने के बावजूद ऐसे अधिकारियों के माथे पर शिकन तक नहीं है. ताजा मामला पलामू में सिंचाई विभाग में विशेष भू अर्जन कार्यालय का है. घूस लेते हुए यहां का हेड क्लर्क गिरफ्तार किया गया है.शिकंजे में रिश्वतखोर वन आरक्षी, लकड़ी ढुलाई की परमिशन के एवज में मांगे थे 5 हजार पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए विशेष भू अर्जन कार्यालय के हेड क्लर्क को गिरफ्तार किया है. हेड क्लर्क टुनटुन उपाध्याय पलामू में सिंचाई विभाग में विशेष भू अर्जन कार्यालय में पदस्थापित हैं. एसीबी ने टुनटुन उपाध्याय को गिरफ्तार करने के बाद उनके आवास पर ले गई है और वहां छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी में एसीबी के डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं.विशेष भू अर्जन पलामू में सिंचाई परियोजनाओं के लिए जमीन का अधिग्रहण करती है. पलामू के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी कि सिंचाई विभाग के एक परियोजना में जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि की भुगतान के लिए पैसे की मांग जा रही है. शिकायत के बाद एसीबी ने पूरे मामले का पहले सत्यापन किया था. शुक्रवार को कार्यालय खुलने के बाद एसीबी की टीम शिकायतकर्ता को लेकर विशेष भू अर्जन के कार्यालय में गई. जहां हेड क्लर्क टुनटुन उपाध्याय व्यक्ति से 12 हजार रुपये घूस की रकम ले रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाये एसीबी ने हेड क्लर्क टुनटुन उपाध्याय को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.टुनटुन उपाध्याय मूल रूप से बिहार का रहने वाला हैं और पिछले कई वर्षों से पलामू में तैनात है. हेड क्लर्क के आवास में छापेमारी के बाद एसीबी की टीम उनका मेडिकल जांच करवाएगी और न्यायिक हिरासत में भेजेगी. एसीबी ने टुनटुन उपाध्याय से पूछताछ भी किया है, इस दौरान ऐसे भी को कोई जानकारी मिली है जिसके बाद आगे की कार्रवाई किया जा रहा है. 2023 में एसीबी अब तक आधा दर्जन लोक सेवकों को गिरफ्तार कर चुकी है.बता दें कि बरकुड़वा बितरनी नहर में सुनील कुमार सिंह नामक व्यक्ति की एक एकड़ जमीन का अधिग्रहण सिंचाई विभाग के द्वारा किया गया था. इसी जमीन की मुआवजा राशि के भुगतान के लिए हेड क्लर्क द्वारा 12 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था. जिसकी शिकायत उसने एसीबी से की थी. शिकायकर्ता सुनील कुमार सिंह पाटन के इमली के रहने वाले थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress