0 0
टेट पास अभ्यर्थी 9 जुलाई को करेंगे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास का घेराव। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 0 Second




बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति गढ़वा के तत्वावधान में नौ जुलाई को वेतनमान की मांग को लेकर सहायक अध्यापक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास का घेराव करेंगे। इस कार्यक्रम को बनाने को लेकर विशुनपुरा प्रखंड में टेट सहायक अध्यापकों द्वारा तैयारी पुरा कर लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जेटेट सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि झारखंड टेट समन्वय समिति द्वारा पुरे प्रदेश में वेतनमान के मांग को लेकर 9 जुलाई को स्थानीय मंत्री के आवास घेराव कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत पलामू प्रमंडल के टेट सहायक अध्यापक मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सरकार बनाने से पूर्व चुनाव में प्रत्येक सभाओं में पारा शिक्षकों को सरकार बनने के तीन माह के अंदर वेतनमान देते हुए
नौकरी को स्थायी करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनाने के लगभग पांच वर्ष होने को है। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने वादे को भूल गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें अपने वादे के अनुसार वेतनमान नहीं देती है , तो आने वाले समय में टेट सहायक अध्यापकों द्वारा आंदोलन को उग्र तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पलामू प्रमंडल से लगभग दो हजार की संख्या में टेट पास सहायक अध्यापक इस आवास घेराव में शामिल होंगे। उन्होंने रमना प्रखंड के सभी टेट सहायक अध्यापकों से इस कार्यक्रम में शत प्रतिशत शामिल होने की अपील किया है।मौके पर अजय प्रसाद यादव रामराज पांडेय संजय कुमार गुप्ता प्रमोद गुप्ता राजाराम आलोक प्रताप देव कृष्ण कुमार मनोज मेहता बिनोद भंडारी खुर्शीद अंसारी संदीप कुमार आनंद प्रताप देव सहित कई टेट सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress