बौद्ध रीति रिवाज से संपन्न हुई ब्रह्मभोज कार्यक्रम।

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
पिपरी खुर्द:आज दिन सोमवार को ग्राम पिपरी खुर्द में श्री रमेश पासवान बौद्ध जी की माता स्व. फुलझरी कुंअर जी का श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। इस मौके पर बोध गया से आये हुये भंते उदय प्रकाश, बौद्धाचार्य संघप्रिय बौद्ध बोकारो, परिखा बौद्ध काण्डी आदि ने बौद्ध धम्म की विधि से श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस मौके पर बाहर से एवं अपने गाँव से आये हुये 100 गणमान्य लोंगों को श्री रमेश पासवान जी ने एक-एक छाता और एक-एक गमछा देकर सम्मानित किया। उनकी बहन एवम मृतक फुलझरी कुंअर की पुत्री लोको पायलट माया कुमारी ने 70 विद्यार्थियों के बीच कॉपी एवम कलम का वितरण किया।
इस मौके पर श्री रमेश पासवान ने अपनी माता के नाम पर, अंबेडकर चेतना परिषद काण्डी, जिला गढ़वा के पदाधिकारियों को, काण्डी में बौद्ध-विहार के निर्माण के लिये 5000 सहयोग राशि दिया ।
श्रद्धांजलि समारोह में श्री रमेश पासवान ने अपनी माता के साथ, अपने दिवंगत पिता, चाचा एवं चाची की तस्वीर पर भी पुष्प अर्पित किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating