नल जल योजना के तहत लग रहे जल मीनार में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध!
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड क्षेत्र के चेचरिया गांव में नल-जल योजना के तहत जल मीनार लगाने में अनियमितता को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. यहां वार्ड नंबर 7 के ग्रामीण अमेरिका पासवान, संजय पासवान, राम कुमार भारती, मनीष पासवान, समुद्री कुंवर, सुषमा कुवंर, रविंद्र भुइया, जोखन पासवान, बिफनी कुंवर, विकास यादव, पचु राम ने बताया कि जल- नल योजना के तहत यहां संवेदक के द्वारा मनमानी तरीके से सिर्फ 80 फीट बोर करके जल मीनार लगाया जा रहा था. इस बोर से एक बाल्टी भी पानी नहीं निकला. इसके बावजूद बोर में केसीन डालकर जल मीनार के लिये नीव डाली जा रही थी. जिसका हम सबों के द्वारा विरोध किया गया. इसके बाद संवेदक के द्वारा बताया गया था कि जल्द ही दूसरा बोर कराएंगे परंतु अभी तक बोर नहीं कराया गया है. इसके कारण हम सबको 500 मीटर दूरी से पानी लाना पड़ रहा है. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता ने कहा कि इसके पूर्व पुरुषोत्तम रजक और विनोद विश्वकर्मा के घर के पास बोर कराया गया था. वहां भी महज 100 फिट बोर कराया गया. ग्रामीण महिला सूषमा कुंवर ने बताया कि हमसे बिना इजाजत लिए हमारे जमीन में जल मीनार के लिए गड्ढा खोदकर मेरा एक कट्ठा खेत को संवेदक के द्वारा बर्बाद कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि यह संवेदक के द्वारा सिर्फ कागज पर जल मीनार दिखा कर पैसा लूटने की योजना बनाई गई है. इसे हम सभी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating