0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

*ऑनलाइन एमवीआई एवं रोड एजेंसी से दुर्घटना सम्बंधित रिपोर्ट की मांग की जाती है अंजली *

*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट**
जिले के कई थाना प्रभारी को दिया गया आईआरएडी ऐप का प्रशिक्षण




समाहरणालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मंगलवार को आईआरएडी ऐप का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर थाना, सदर थाना, चैनपुर थाना, हुसैनाबाद थाना, पांकी थाना, नावाबाजार थाना, एवं नावा जयपुर थाना के थाना प्रभारी के साथ सीसीटीएनएस ऑपरेटर को आईआरएडी ऐप का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के आंरभ में जिला सुचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, रणवीर सिंह के द्वारा आईआरएडी के महत्व के बारे में बतया गया की कैसे आईआरएडी ऐप के द्वारा एकत्र की गई जानकारी का विश्लेषण आईआईटी मद्रास करती है एवं इन जानकारियों के अनुसार ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहाँ क्या क्या सुरक्षा के उपाय किये जा सकते है। उन्हें मोर्थ के द्वारा लागू कराया जाता है। डीआरएम अंजली के द्वारा आईआरएडी एप्लीकेशन पर कैसे दुर्घटनाओं को प्रविष्ठ करना है, की जानकारी दी गई। बताया गया की आईआरएडी ऐप पर दुर्घटनाओं से सम्बंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है एवं ऐप के माध्यम से ही ऑनलाइन एमवीआई एवं रोड एजेंसी से दुर्घटना सम्बंधित रिपोर्ट की मांग की जाती है। सभी विभगों द्वारा आईआरएडी पर डाटा प्रविष्ठ करने की अवधी 30 दिन है। डाटा को 30 दिनों के अंदर ही डाला जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 19, 20 एवं 21 जुलाई 2023 को अन्य थानों को भी प्रशिक्षण दिया जाना है।
अंत में थानों में लंबित दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *