Read Time:1 Minute, 14 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड की कर्णपुरा पंचायत के देवी मंदिर टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विगत 15 दिनों से बिजली नहीं था जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया अजीत पांडेय को दी तो अजीत पांडेय तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर विभागीय पदाधिकारी से बात करके कागजी प्रक्रिया पूरी करके 4 दिनों के अंदर देवी मंदिर टोला में ट्रांसफार्मर लगाया गया l अजीत पांडे ने कहा कि काफी दिनों से देवी मंदिर टोला में बिजी नहीं था और ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इससे कार्यों को लेकर मुखिया अजीत पांडेय ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सहयोग करने पर हृदय से बधाई दिया।