पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
हुसैनाबाद (पलामू): सोन नगर गढ़वा रेलखंड पर तीसरी रेलवे लाइन विस्तारीकरण के चलते कजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन के पास मैनुअली संचालित गेट के बदले अंडरपास बनाया गया है जिसमें बरसात में पानी भर जाने के कारण बेलबीघा पंचायत कजरात नावाडीह सहित लगभग 20 गांव के स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक को खुले में ही असुरक्षित तरीके से पार करने को बाध्य हैं।बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए हुए रेलवे स्टेशन पर अंधाधुंध निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे असुरक्षित तरीके से रेलवे लाइन क्रॉस करने को मजबुर हैं।इसका ज्वलंत उदाहरण दिनांक 2 जुलाई 2023 को मजबूरी वश खुले रेलवे लाइन क्रॉस करते समय सुनीता देवी पति नन्दलाल पासवान का रेलगाड़ी से कट कर जान चले जाना है। जिसमें रेलवे ने अभी तक मृतक को कोई मुवाब्जा भी नही दिया है जिसके चलते सभी ग्रामीणों में काफी रोष है।उपर्युक्त समस्या के सामाधान हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता सह किसान ब्रिगेड के संयोजक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसान ब्रिगेड के सदस्य विजय सिंह, राम लखन यादव मुखिया बेलबिगहा पंचायत, बिगन प्रजापति पंचायत समिति सदस्य,रामराज मेहता, विनय यादव, विनय कुमार मेहता, श्रीराम यादव, जयराम यादव, प्रदीप कुमार सिंह, अर्जुन मेहता, सुग्रीम ठाकुर तथा भोला गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एक ज्ञापन के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक,
पूर्व मध्य रेलवे, डी.डी.यू को स्थानीय कजरत नवाडीह स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से तत्काल फूटओवरब्रिज और अंडरपास बनाने का मांग किया है तथा तबतक के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था देने का मांग किया है। अगर पंद्रह अगस्त तक रेलवे द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो सभी स्थानीय ग्रामीण किसान ब्रिगेड के बैनर तले रेलवे के विरुद्ध धरना प्रदर्शन रेल रोको इत्यादि आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

