0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट


मुंहर्रम पर्व को लेकर बिश्रामपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक,शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने का निर्णय
फोटो कैप्शन : बैठक में शामिल लोग
प्रतिनिधि बिश्रामपुर (पलामू) :
मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को बिश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि रंजन व संचालन विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ने किया.बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे के बीच मानने का निर्णय लिया गया.जुलूस को भी शांतिपूर्ण तरीके से निकालने का फैसला लिया गया.थाना प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि अफवाह फैलाना कानूनन जुर्म है.इसलिए किसी भी तरह का अफवाह नहीं फैलाएं और न ही किसी अफवाह पर ध्यान दें.कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करें.पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी.उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान पुलिस गशती बढ़ा दी गई है.असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि मिलजुल कर मनाने से पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है.मौके पर शिक्षाविद अशोक पांडेय,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार लाल, उप प्रमुख सतेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू,विजय कुमार रवि,अरविंद पांडेय,आजम सिद्दीकी,यदुनी राम,मो. सत्तार खलीफा पेंटर जिलानी, सलीमुदीन अंसारी,बिहारी लाल गुप्ता,हरिकृष्ण सिंह,राजकुमार मेहता,इदरीस हवरी,विजय सिंह, एएसआई संजय सिंह,राजकुमार चौधरी,महेंद्र चौधरी,सोना देवी,देवनाथ यादव,इम्तियाज अंसारी,सुरेंद्र मेहता,गफूर अंसारी,मसीर खलीफा सूर्य कुमार ठाकुर,तस्लीम अंसारी,चंद्रदेव चौधरी सहित दोनो समुदाय के काफी लोग मौजूद थे.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *