प्रखंड में जगा रही हैं शिक्षा की अलख, अब विद्यार्थियों के लिए पैसा नहीं बनेगा अड़चन-प्रमुख दीपा।
ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के विशेष पहल पर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 4th क्लास से 12th तक सभी विषयों के साथ- साथ प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे SSC/RAILWAY/BANK /JTET,CTET व JPSC /UPSC द्वारा आयोजित सिविल सर्विस के परीक्षाओं की तैयारी के लिए निः शुल्क व्यवस्था की गई है जिसके लिए वैसे अनाथ बच्चे जिनके माता पिता न हो,जिन विद्यार्थियों के माता-पिता
अस्वास्थ्य कारणों से अपने बच्चो का कोचिंग फीस वहन करने में असमर्थ हों,जो बच्चे विकलांग हो
,ऐसी छात्राएं जिनके कोई भाई न हो ,ऐसे विद्यार्थी जो अपने क्लास में प्रथम , द्वितीय या तृतीय स्थान लाया हो। इसके साथ ही ऐसे बच्चे जिनके माता /पिता में से कोई एक हों या फिर ऐसी माता -पिता जिनके 3 या 3 से अधिक पढ़ने वाली लड़कियां हो ,उनके लिए 4th क्लास से 10वी तक की कोचिंग मात्र 100 रुपए प्रतिमाह की दर से और 10 वीं के बाद किसी भी इंट्रेस एग्जाम /I .Sc ./I. A. / प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी मात्र 250 रुपए प्रतिमाह की दर पर कराई जा रही है।
प्रमुख की इस पहल पर ग्रामीण सतनारायण ठाकुर विभूति, दीपक जयसवाल, मनोज मेहता, इंद्रदेव पाल आदि ने प्रमुख की प्रशंसा करते हुए कहा प्रमुख दीपा कुशवाहा के द्वारा प्रखंड में अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी चीज है ‘शिक्षा शेरनी का दूध है जो पिएगा दहाड़ेगा’। ब्लांक प्रमुख को शिक्षा पर फोकस करने के लिए धन्यवाद दिया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating