0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा पंचायत के हरिजन मुहल्ला में लगा सोलर जलमीनार विगत एक वर्ष से खराब पड़ा है और लोगों को पानी के लिए मुंह चिढ़ा रहा है। जहां एक ओर पानी के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं वहीं पर इस खराब पड़े सोलर जलमीनार का कोई सुधी लेने वाला नहीं है। जब जल मीनार बनी थी तो आसपास के लोगों में खुशी थी कि अब पानी की समस्या दूर हो गई, लेकिन ‘ग्रामीण जनता लगाई है आस कि कब बुझेगी हमारी प्यास’, ग्रामीण अरविंद कुमार रवि, अनिल राम, कलिंदर राम, नीरज राम, बिगनी देवी, प्रमिला कुंवर, सोनू कुमार आदि ने बताया कि सोलर जलमीनार एक वर्ष से खराब पड़ा है। लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि सावन माह बीतने को है लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण कुआं, चापाकल इत्यादि सभी सूखे पड़े हैं इस स्थिति में हम लोग किसी प्रकार दूसरी जगह से पानी लाकर पीने पर विवश हैं। इससे पहले ग्रामीणों ने इसे ठीक करवाने की कोशिश की लेकिन कोई रिजल्ट नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार खराब होने से पंचायत नल- जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने खराब पड़े सोलर जलमीनार को जल्द चालू करवाने की मांग की। ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े।
इस संबंध में पूछे जाने पर बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि पंचायत में जितने भी खराब पड़े जल मीनार हैं इसके लिए जिला से कोई गाइडलाइन नहीं मिला और न ही अतिरिक्त फंडिंग की व्यवस्था है। जब जिला से आदेश प्राप्त होगा तो जल्द ही समस्या का निपटारा किया जाएगा।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *