0 0
प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 55 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे विद्यालयकर्मी एवं छात्राओं से विस्तृत जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार छात्राओं ने सावित्री बाई फुले फॉर्म जमा करने के एवज में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा दो सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये लिए जाने की शिकायत की। इस पर सभी छात्राओं से मिलकर उनकी शिकायत को नोट करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने चलाई है। बेटियों से रिश्वत लेना अपराध है। वे उनकी पैसा वापस कराएंगे। इस विषय को सम्बंधित पदाधिकारी एवं उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
प्रमुख करुणा सोनी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी मन लगाकर पढें। ईमानदार और चरित्रवान बनें। माता पिता व बड़े बुजुर्गों का मन से सेवा करें।उनका आशीर्वाद लें। उन्होंने आई फ्लू से बचने का उपाय भी बताया।
झारखंड अधिविद परिषद रांची द्वारा स्थापना अनुमति प्राप्त प्रखंड का इकलौता बालिका उच्च विद्यालय होने के बाद भी गैर अनुदानित होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य है। इस विद्यालय को सरकारी अनुदान मिलना चाहिए। सरकारी अनुदान में शामिल हो जाता तो छात्राओं को विद्यालय में शिक्षण शुल्क नहीं देना पड़ता। निरीक्षण के क्रम में छात्राओं की अच्छी उपस्थिति एवं मैट्रिक परीक्षा फल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा इस नारी विद्या मंदिर पर मुझे गर्व है। इस दौरान प्रमुख का विद्यालय में स्वागत किया गया।
मौके पर प्रभारी चतुरगुन महतो , प्रभारी सहायक वृंदा कुमारी , शिक्षक प्रतिनिधि धर्मदेव उरांव , शिक्षिका प्रियंका कुमारी , पूजा कुमारी , रूबी कुमारी , ममता कुमारी गुप्ता , मोतीचंद राम , चम्पा देवी , अमित प्रकाश , हिमांशु ठाकुर व काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress