0 0
शादी से 5 दिन पहले उठी CRPF जवान की अर्थी, बड़ी खबर - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 42 Second

शादी से 5 दिन पहले उठी CRPF जवान की अर्थी, 10 साल से था प्रेम संबंध 24 फ़रवरी को होने वाली थी शादी, एक दुसरे के साथ रहने का दिया था वादा, आंखों में आसूं भरे दुल्हन बोली..अच्छी जिंदगी देने का किया था वादा, दिखाए थें कई सपने लेकिन उसने मुझे अपने साथ लिए बगैर अकेला चला गया। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत सड़क हादसे में हो गई. जवान विजय मरपल्ली की उम्र 25 वर्ष थी. आगामी 24 फरवरी को उसकी शादी बीजापुर में ही होने वाली थी. शादी से पांच दिन पहले बीते 19 फरवरी को विजय मरपल्ली का निधन हो गया. 17 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में वो घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

जवान 3 फरवरी से छुट्टी पर था. इस दौरान वे अपनी शादी का कार्ड व रिश्तेदारों को कपड़े बांट रहे थे. बीते 17 फरवरी को वे  शादी का कार्ड बांटने व करीबी रिश्तेदारों को कपड़े देने गये थे. यहां से लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर गिरी.

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है. दूल्हे के परिवार के साथ ही होने वाली दुल्हन के गांव में भी शोक की लहर है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress