भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट!
अनूमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना थाना क्षेत्र झुरहा-मंझिगांवा में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में एक पक्ष के अमलेश कुमार व श्रवण कुमार घायल हो गए है।घायल श्रवण को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है जबकि अमलेश का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रमना में किया गया।घायल पक्ष ने रमना थाना पुलिस को आवेदन देकर पप्पु मेहता,सुखलाल मेहता,राम विचार मेहता सहीत आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।रमना थाना पुलिस को दिए आवेदन मे कहा है कि मारपीट के घटना में शामिल लोग हमारे जमीन को अपना कह कर जबरन ट्रैक्टर से खेत जुताई कर रहें थे।रोकने पर ट्रैक्टर से ध्क्का देकर गिराकर हारवे हथियार के साथ मारपीट करने लगें।लोगों के बीच बचाव के बाद जान बचा।जानकार लोगों का कहना है कि हाल सर्वे में भूमि को लेकर व्यापक विसंगती है।जिसकों लेकर प्रत्येक दिन मारपीट की घटना घट रही है।अगर समय रहते प्रशासन और सरकार भूमि के हाल सर्वे की विसंगतियों को सुधार नही करती है तो मारपीट की घटना खुनी संघर्ष में तब्दील होने की संभावनाओं से इंकार नही किया जा सकता है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating