0 0
ग्रामीण इलाकों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करना हमारा लक्ष्य – कर्नल संजय - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 49 Second

*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
हुसैनाबाद (पलामू): कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में इन दिनों ग्रामीण इलाकों के बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत कर्नल ब्रिगेड के सदस्य हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम अमही, विश्वसिया, गयाबीघा(देवरी), चंकार कस्तुरी व घघरा में जाकर खिलाड़ियों को फुटबॉल गेंद दिया और युवाओं को फुटबॉल के गुर सिखाए। मौके पर उपस्थित भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद क्षेत्र का फुटबॉल से बहुत ही गहरा संबंध है। लेकिन यह खेल यहां धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही थी उसी को फिर से एक नए मुकाम पर पहुंचाने का संकल्प कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट क्लब ने लिया है और हम लोगों का प्रयास है कि हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं को जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय टीम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। हमारे क्लब के सदस्य कार सेवा के द्वारा क्षतिग्रस्त फील्ड और खंभे को ठीक करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल खेलने से क्षेत्र के होनहार युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा शारीरिक क्षमता बढ़ेगी जिससे युवाओं को भारतीय सेना, राज्य पुलिस जिला पुलिस आदि की तैयारी में लाभ मिलेगा।
आगामी तेइस नवंबर से शुरू होने वाले कर्नल कप फुटबॉल को लेकर इस बार युवा अति उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और अपनी दमखम दिखाने को बेताब हैं। कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट्स क्लब का यह मुहिम काफी हद तक सफल होते भी नजर आ रहा है इन दिनों क्षेत्र के अधिकांश इलाकों के बच्चों हर दिन फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress