स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर समय हुआ निर्धारित!

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर केतार प्रखंड सभागार में बीडीओ मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें केतार प्रखंड सह अंचल के पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में विचार विमर्श के बाद प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 8:00 बजे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 8:35 पर अंबेडकर चौक केतार बाजार 8:50 पर मध्य विद्यालय केतार 9:00 बजे झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक 9:10 आरके सिंह पब्लिक स्कूल 9:20 लोहिया क्षमता उच्च विद्यालय 9:40 बीआरसी केतार 9:50 कोल रोड मोड़ बाबा साहब अंबेडकर चौक 10:10 उप स्वास्थ्य केंद्र 10:25 थाना परिसर में 10:45 पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। वही बैठक में प्रमुख चंद्रावती देवी बीडीओ मुकेश मछुआ, सीआई नागेंद्र पाठक, बीपीओ मनोज कुमार, जेई अमर भारती, उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार, केतार मुखिया प्रमोद कुमार, बलिगढ़ मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता, परती मुखिया मुन्नी देवी, परसोडीह मुखिया प्रतिनिधि कलेन्दर पासवान, बीडीसी राजकुमार, पंचायत सेवक अशोक कुमार, समाजसेवी मनोज फौजी कुन्दन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating