0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

भक्ति के रंग में रंगा मंत्री का आवास, मंत्री मिथिलेश ने सपरिवार किया रूद्राभिषेक


गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का गढ़वा स्थित आवास भक्ति के रंग में रंगा रहा। बुधवार को मंत्री श्री ठाकुर ने सपरिवार अपने आवास पर रूद्राभिषेक किया। मंत्री श्री ठाकुर ने रूद्राभिषेक कर भगवान भोले नाथ से गढ़वा सहित पूरे राज्य के विकास, सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर रात तक आवासीय परिसर में गहमा गहमी रही। जिले के सभी आलाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
मंत्री श्री ठाकुर एवं उनकी पत्नी चंचल ठाकुर, बड़े भाई अमरनाथ ठाकुर, पत्नी सुनैना ठाकुर, रंजीत ठाकुर, पत्नी अमिता ठाकुर, छोटे भाई विनय ठाकुर एवं उनकी पत्नी रोजी ठाकुर सहित कई अन्य लोगां ने रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक के बाद काफी संख्या में लोगां ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर का पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से गहरा नाता है। प्रतिवर्ष मंत्री आवास पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। साथ ही वृहत स्तर पर होली मिलन समारोह आदि पर्व, त्यौहार एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। मौके पर डीसी शेखर जमुआर, एसपी अंजनी कुमार झा, डीडीसी राजेश कुमार राय, एसडीओ राज महेश्वरम, बीडीओ कुमुद कुमार झा, सीओ कुमार मयंक भूषण आदि लगभग सभी पदाधिकारी गण, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, अनिता दत्त, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, कंचन साहु, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *