देसी कट्टा व गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
उंटारी रोड थाना पुलिस ने देसी कट्टा व 8एम एम की दो गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमउरा नावा भिलमा निवासी विवेक कुमार पासवान पिता जितेंद्र पासवान तथा सोनपुरा स्टेट निवासी धनंजय कुमार पासवान पिता स्व0 दरोगा पासवान शामिल है।दोनों अपराधी हथियार की सप्लाई किया करते थे। जानकारी के अनुसार एएसआई मुन्नालाल जामुदा को सूचना मिली थी कि फेकनडीह मोड़ से आगे पक्की सड़क पर दो अनजान लड़के पैदल घुम रहें है, और उनके पास कुछ हथियार है। सूचना के बाद पुलिस जब फेकनडीह मोड़ पहुंची तो दोनों युवक पुलिस गाड़ी देखकर खेत की तरफ भागने लगे। तलाशी के दौरान पुलिस को विवेक कुमार पासवान के पैंट के दाहिना पॉकेट से 8 एमएम का दो जिंदा कारतुस और बाँया पॉकेट से काला रंग का एंड्रायड मोबाईल तथा धनंजय कुमार पासवान के कमर में बाँए तरफ खोसा हुआ एक देशी कट्टा और दहिना पॉकेट से काला रंग का एंड्रायड मोबाईल बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे देशी कट्टा, जिंदा कारतुस का सप्लाई करते हैं। जप्त देशी कट्टा को वे लोग तीन हजार रुपये में हुसैनाबाद के अलीनगर निवासी अभिषेक पासवान पिता स्व0 दिनेश पासवान से लिये थे और हथियार को अलीनगर जपला के मिंशु सिंह पिता राजा सिंह को देना था। हथियार मंगवाने के लिए मिंशु सिंह ने धनंजय कुमार पासवान को चार दिन पहले दस हजार रुपये दिया था। वहीं, धनंजय कुमार पासवान दस हजार रुपये मे से आठ हजार रुपये हथियार मंगवाने के लिए विवेक कुमार पासवान को दिया था। छापामारी टीम में हवलदार दिलीप कुमार किस्कु, पुलिस जवान राजन कुमार व प्रवेश कुमार शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating