भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा जल, जंगल, जमीन व रोजगार को लेकर प्रखंड कार्यालय किया धरना प्रदर्शन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा जल, जंगल, जमीन व रोजगार को लेकर प्रखंड कार्यालय रमना में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद भाकपा द्वारा छ: सुत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललीत प्रसाद सिंह को सौंपा गया। नौरंगी पाल के अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में अफसरशाही चरम सीमा को पार कर चुकी है। विकास कार्य में भारी लुट मची हुई है। कोई भी कार्य बिना घूस के नहीं हो रहा है। पहले टेबल के नीचे से लिया जाता और अब खुलेआम लिया जा रहा है। वहीं हाल सर्वे में भारी त्रृटि होने के कारण लोग परेशान हैं। इसके बावजूद इसे रद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मालिक गैर मजरूआ भूमि को बकास्त बनाकर गरीब जोतदारों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्षों से जोत कोड़ करने वाले किसानों को बेदखल किया जा रहा है। जिसे भाकपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी। वहीं झारखंड सरकार स्थानीय नीति नहीं बनाकर झारखंडी लोगों को रोजगार से वंचित कर रही है। कार्यक्रम को भाकपा के राज्य परिषद सदस्य गणेश सिंह, सहायक जिला मंत्री रामेश्वर प्रसाद अकेला, जिला परिषद सचिव राजकुमार राम, रामनाथ उरांव, राजकुमार भुईयां एवं मुन्ना राम आदि ने संबोधित किया। भाकपा द्वारा बीडीओ को सौंपे गये मांग पत्र में गढ़वा जिला को अकाल क्षेत्र घोषित करते हुए राहत कार्य चलाने, युरिया नदी, सुनील मुखर्जी नगर स्थित बगया – तलया नाला, सुखड़ा नदी में पक्का चेकडैम बनवाने, सुनील मुखर्जी नगर की भू दान गैर मजरूआ भूमि पर काबिज किसानों की भूमि से छेड़छाड़ कर बेदखल की साज़िश को रोकने, कजरी नदी, सतबहिनी नाला, बगया – तलया नाला पर पुलिया निर्माण कराने एवं रमना से बुलका होते हुए गनियारी गांव तक सड़क निर्माण कराने आदि मांग शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating