*जिला पार्षद अरबिंद सिंह बने उंटारी रोड के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष।
*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
- किसानों के सामुहिक विकास हेतु हर संभव करेंगे प्रयास – जिला पार्षद, अरबिंद सिंह
फोटो कैप्शन- बीएफएसी के बैठक में शामिल अभिरुचि समुह के सदस्य व प्रगतिशील किसान
जिले के उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में किसान सलाहकार समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अल्का कुमारी ने की। बैठक में सभी पंचायतों के अभिरुचि समूह के सदस्य, प्रगतिशील किसान व अन्य किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों के दक्षता संवर्धन व उनके सामूहिक विकास पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के उपरांत प्रखंड स्तरीय किसान अभिरुचि समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से जिला पार्षद अरबिंद सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि किसानों के सामूहिक विकास हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक में प्रभारी बीटीएम अभिमन्यु प्रसाद, रामबचन राम, अशोक सिंह, विजय रविदास,अंजू देवी,नीरा देवी, महेंद्र दुबे, असरेश पाल, दशरथ साह सहित कई किसान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating