श्री विष्णु मंदिर के प्रांगण में अंतिम सोमवारी के दिन निकली जाएगी भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु भक्त होंगे शामिल।
बिशनपुर से सुनील कुमार रवि की रिपोर्ट
बिशुनपुरा पोखरा चौक स्थित श्री विष्णु मंदिर विकास समिति कि बैठक रविवार को विष्णु मंदिर के परिसर में समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा के अध्यक्षता में कि गई । बैठक में सावन माह के अंतिम सोमवारी के दिन श्री विष्णु भगवान के शोभायात्रा के साथ साथ कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बाकी नदी और सुखद नदी के संगम से पवित्र जल मन्त्रो के साथ कलश में जल भर कर ब्लौक मोड़ ,लालचौक, शंकर मोड़, चकचक मोड़, गांधी चौक होते हुए पुरानी बाजार स्थित शिव चबुतरा पर आधा जल अभिषेक कर शेष जल को श्री विष्णु मंदिर स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक किए जाने का निर्णय लिया गया। वही पर शोभा यात्रा व कलश यात्रा के समाप्ति के बाद श्रद्धालु भक्त को प्रसाद वितरण किया जायेगा। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव नवल किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, सदस्य अजय प्रसाद यादव, शिव कुमार ठाकुर, समाजसेवी मनोज कुमार भोलानाथ साहु, सचिन गुप्ता, ललन गुप्ता, नागेन्द्र ठाकुर, योगेन्द्र राम, श्याम सुन्दर राम, रामलखन पासवान, बिनोद सोनी, जगदिश राम, कृष्णा ठाकुर, महेन्द्र चंद्रवंशी सहित सदस्यगण मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating