श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कोचेया में शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र।
संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा, प्रखंड मुख्यालय के अमहर पंचायत स्थित कोचेया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे व भगवान के रथ के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल हुए हज़ारों श्रद्धालु भक्त। हर हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय। आपको बताते चलें की कोचेया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की यह पहली वार्षिकोत्सव समारोह रविवार की सुबह अखंड कीर्तन से शुरु होकर आज सुबह 9 बजे हज़ारों भक्तों की लम्बी कतार को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। जो कोचेया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से चलकर राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा होते हुए बांकी एवं सुखड़ा नदी तट पहुंची। जहां जल उठाकर भक्त द्वारा उसी रास्ते लौटे और महादेव पर जलाभिषेक किया। वहीं शिवालय में श्री नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन हेतु दिनभर भक्तों का ताता लगा हुआ है। आपको बताते चलें की कल दिन मगंलवार को वार्षिकोत्सव समारोह की समापन पर मंदिर कमिटी द्वारा एक बहुत बड़ी भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
वहीं शोभा यात्रा में अरविंद प्रताप देव, रविन्द्र प्रताप देव, राजदेव प्रसाद गुप्ता, मंदिर के पुजारी प्रवीण कुमार पांडेय, राजेन्द्र शाह, आलोक प्रताप देव, सोनू देव, अजय प्रसाद यादव, भीम सिंह सहित हज़ारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating