0 0
एमके इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन ,श्रावण और कबड्डी खेल का आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 41 Second

एमके इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन ,श्रावण और कबड्डी खेल का आयोजन।
एमके इंटरनेशनल स्कूल में आज श्रवण और रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया और साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर रे रोज और कोऑर्डिनेटर श्री कृषाणु परुआ भी शामिल थे।इसके बाद प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमृता सिंह ने यह बताईं कि रक्षाबंधन का त्योहार हम कब से और किस लिए मनाते हैं। साथ ही श्रीमती कंचन गुप्ता ने यह बताईं कि श्रावण मास हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसके बाद एमके इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और इसके बाद हमारे नर्सरी से यूकेजी के छात्र शंकर और पार्वती के रूप में अपना प्रस्तुति प्रस्तुत किया और कुछ बच्चे ने श्रवण और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नृत्य, गान प्रस्तुत कियें।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हमारे एमके इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा अंतर स्कूल दोस्ताना प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें एमके इंटरनेशनल स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के बीच कबड्डी खेल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रेफरी सौरभ सर (खेल प्रशिक्षक), जितेंद्र सर , विजय सर, राजेश सर, हरेंद्र सर एवं अन्य प्रशिक्षक गणों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस खेल में दोनों टीम के बच्चों ने उत्साह के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। खेल के निर्णायक चरण में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे विजयी रहे। अतः एम के इंटरनेशनल स्कूल में आज का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress