महिला ने थाना में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने मामले में दी आवेदन!
गढ़वा जिला के केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव निवासी रिंकू देवी ने अपने नाबालिग पुत्र का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर थाना में आवेदन दी है। आवेदन में उल्लेख किया है की उसका पुत्र छाताकुड़ गांव में एक लड़की के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था।इसी क्रम में योगीयावीर टोला निवासी रवि कुमार गुप्ता ने उसके साथ मारपीट कि और लड़का लड़की को घर से बाहर निकाल कर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दर्जनों व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इससे समाज और रिश्तेदारों में काफी बदनामी हुई। उन्होंने उक्त युवक पर कारवाई करने की मांग किया है। गौरतलब है कि चार दिन पुर्व इसी मामले में नाबालिग लड़की पक्ष वालों ने भी रवि कुमार गुप्ता पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने मामले में केतार थाना में धारा 228A के प्राथमिकी दर्ज कराई है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने कहा की मामले की अनुसंधान किया जा रहा है, महिला के द्वारा प्राप्त आवेदन की भी जांच की जा रही है।।
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating