गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

शिक्षक ही देश के निर्माता होते हैं:-अलखनाथ
आर के पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होने मां सरस्वती और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इससे पहले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निदेशक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया पुष्प गुच्छ देकर विद्यार्थियों ने निदेशक व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।इसके पश्चात स्कूल के छात्राओं के द्वारा सुदंर स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना की।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का वास्तविक निर्माता शिक्षक ही होते हैं।शिक्षक की महिमा का गुणगान शब्दों में नहीं किया जा सकता।गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है इसलिए शिक्षकों को भी अफने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने एकलव्य और अर्जुन जैसे छात्रों तथा चाणक्य और गुरु वशिष्ठ जैसे शिक्षकों की भी चर्चा की, जिसे सुनकर बच्चे काफी प्रभावित दिखे। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक और सुदंर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षक दिवस के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी अपनी चरम पर था।जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा राधा-कृष्ण रुप सज्जा बड़ा ही मनमोहक था।छात्र-छात्राओं के द्वारा टीचर्स के लिए गाने, कविता, भाषण और जन्माष्टमी के गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा वारिधी पाण्डेय व श्वेता शर्मा के द्वारा किया गया।
हिंदी शिक्षिका श्रीमती अभिलाषा ने अपनी कविता “मनुजों में सबसे उत्तम शिक्षक “शीर्षक का सस्वर पाठ किया। शिक्षिका जागृति चौबे ने श्री कृष्ण का भजन गाया।
सुगंधा तिवारी ने भी बच्चों को एक कविता सुनाई।
इस मौके पर पी के झा, संतोष पाण्डेय,अनुप कुमार पाण्डेय,अनिल सिन्हा,देवेन्द्र सिंह,नंदलाल गुप्ता,अहमद राजा, विकास तिवारी,शिवदेव सिंह,अनीता सिन्हा, निधि मिश्रा,गीता पाण्डेय,रश्मि शुक्ला,श्वेता पाण्डेय,पूनम राय, नीतू सिंह, स्वाति तिवारी,नितेश पाण्डेय, रंजीत गुप्ता व अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।