0 0
सांसद विष्णु दयाल राम ने हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना! - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 36 Second

सांसद पलामू विष्णु दयाल राम के द्वारा हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 13025/13026 का हरी झंडी दिखाकर गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया गया। उक्त ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग गढ़वा की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी। इस कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पाण्डेय, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, मुरली श्याम सोनी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमणि पाठक, रुपू महतो, धनबाद मंडल के रेलवे पदाधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थी।

सांसद बी डी राम ने इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की तमाम जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress