0 0
पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यालय में हुई बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 23 Second

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गढ़वा में आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश कराते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी का भव्य स्वागत करेंगे। 15 सितम्बर को गढ़वा में विशाल जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए हर बुथ स्तर से हजारों हजार युवा शामिल होंगे। साथ ही मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे। शहीदों के घर से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली भेजेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि संकल्प यात्रा का जनसभा ऐतिहासिक होगा। इसके लिए बुथ स्तर पर तैयारी चल रहा है कार्यक्रम में युवाओं को बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेना होगा। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को संकल्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के दौरान युवाओं को आगे बढ़कर काम करना है जिसमें गांव शहर हर जगह से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली भेजा जाएगा। पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि अमृत काल में मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम राष्ट्रहित में है इस कार्यक्रम के तहत गांव के हर घर से मिट्टी एकत्र किया जाएगा और उसे दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर अमृत वाटिका में देश के 7500 प्रखंड से लाया गया कलश के मिट्टी से पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्कूल कॉलेज हर जगह अमृत वाटिका बनाकर वृक्षारोपण कार्य करना है साथ ही 15 सितम्बर को संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनसभा में अहम भूमिका निभाना है।
जिला महामंत्री सह भाजयुमो जिला प्रभारी संतोष दूबे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता बाबुलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के दौरान भव्य स्वागत करेंगे। जिसमें हजारों मोटरसाइकिल के साथ बेलचम्पा में रिसीव कर स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर लेकर जाएंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय कमलापुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल शिवम् भारद्वाज मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल मंडल अध्यक्ष बलराम यादव मनोज चौधरी विकास तिवारी महेंद्र यादव रामाकांत गुप्ता ललीत सिंह निरंजन पाठक रविन्द्र साव ज्ञान रंजन चौबे ओमप्रकाश पासवान भरदुल कुमार भाजपा कार्यालय मंत्री राम उनय तिवारी संजय तिवारी धर्मदेव ठाकुर हरेंद्र तिवारी धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress