अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को रांची में पांच सूत्री मांग पत्र सौपा!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -झारखंड राज्य अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह रमना अंचल अमीन कुंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्य में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन को रांची में पांच सूत्री मांग पत्र सौपा है।सौपें गए मांग पत्र में आउटसोर्सिंग से मुक्त करते हुए सरकारी मानदेय दिलानें,समान काम के बदले समान वेतन दिलाने,अमीन पद को टेक्नीकल श्रेणी में शामिल करनें,अमीन नियुक्ती नियमावली में संशोधन करते हुए 50 प्रतिशत कार्यरत अमीनों को आरक्षण देने सहीत अमीनों को सुरक्षा देने पर विचार करने का मांग शामिल है।कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि पूर्व में भी जिला परिषद अध्यक्ष गढवा तथा मंत्री के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।उन्होंने कहा कि अन्य कर्मीयों से कम दुरुह काम अंचल अमीन का नही है।ऐसे मे सरकार को मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।मांग पत्र सौपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर के अलावे गढ़वा के नवल किशोर तिवारी,रांची के रामलाल महतो,महावीर महतो,सरायकेला-खरसावा से अजय कुमार महतो,विनय कुमार यादव,रफीक अंसारी सहीत कई लोग शामिल थे।इसके पहले रांची में पहुंचे प्रदेश के विभिन अंचलों के अमीन के द्वारा झारखंड प्रदेश अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर का अभिनंदन किया गया।इस दौरान कुंदन ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से पुरा प्रदेश के अंचल अमीन भरोसा जताकर प्रदेश की जिम्मेवारी सौंपी है।इसके लिए हम आपसबों के सहयोग इस जिम्मेवारी को निभाने का पुरा प्रयास करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों का मान संम्मान के साथ साथ सभी सरकारी सुविधा मिले इसके लिए हमेशा सामुहिक प्रयास जारी रहेंगा।मौके पर,तपेश्वर साहु,श्रवण कुमार प्रसाद,ललीत कुमार महतो,रामकुमार नायक,टेकलाल महतो,अंजन देव सिंह,सुधीर कुमार,अब्दुल सत्तार अंसारी,कामदेव महतो सहीत कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating