केतार (गढ़वा) राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के आह्वान पर गुरुवार को केतार प्रखंड के बेलाबार,नवाडीह, केतार,पचाडुमर में निवास करने वाले अंसारी बिरादरी के लोगों ने प्रखंड कमेटी गठन करने हेतु एक सामूहिक बैठक बेलाबार मदरसा के पास किया। उक्त बैठक की अध्यक्षता अंजुमन कमेटी बेलाबार के सदर शमीम अंसारी एवं संचालन इम्तेयाज आलम ने किया। सर्वप्रथम बैठक का उद्देश्य अंसारी बिरादरी को आपस में संगठित रहने को लेकर किया गया। वही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने, समाज से बाल विवाह रोकने, समाज में कोड की तरह पल रहे दहेज प्रथा को रोकने, अपने बिरादरी के लास्ट पायदान पर जिंदगी बसर करने वाले लोगों को मदद करने के उद्देश्य किया गया। जिसमें सर्व समिति से अंसारी बिरादरी के प्रखंड अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष शाहिद हुसैन को महासचिव मुजाहिदीन अंसारी को सहसचिव तजामुल अंसारी को मीडिया प्रभारी इम्तेयाज आलम को प्रवक्ता शाकिर अली अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर हकीमुद्दीन अंसारी को सलाहकार अली हुसैन अंसारी,जसमुद्दीन अंसारी,मौलाना नसीम अहमद,मौलाना मुजफ्फर हुसैन,सुल्तान अंसारी, जसमुदिन अंसारी,असीम अंसारी को सर्व समिति से बनाया गया। इस बैठक में अंसारी बिरादरी के प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।