0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

केतार (गढ़वा) प्रखंड अंतर्गत बेलावार,नावाडीह गांव में निवास करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही सादगी और अकीदत के साथ गुरुवार को 40वां जुलूस निकालकर पहलाम मनाया। इस अवसर पर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैह वसल्लम के नवासे इमामे हसन व इमामें हुसैन की शहादत कि 40दिन बाद चहलूम मनाया गया। आज पूरे दिन गांव के विभिन्न मुहल्ले में मातम, मसीहा गाजे-बाजे के साथ गूंजता रहा। जुलूस कुशवा टोला,बरवाही टोला,पूरबारा टोला से उठकर मस्जिद के रास्ते होते हुए पंडा नदी के किनारे पहुचा। जहा लोगो ने बेलावार,नावाडीह के ताजिया,शिपड,दुलदुल, इस्लामिया झंडा को आपस मे मिलान कर अपने घर को लौट गए। पुण: दोपहर बाद पुरबार टोला से जुलूस उठकर शाम 5बजे कर्बला मैदान तक पहुंचा। जहां गांव के ही कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लाठी डंडे का खेल दिखाकर प्रदर्शन किया। साथ ही कई लोगो ने गढ़ासा,तलवार,भाला का भी खेल दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि सह पत्रकार इम्तेयाज आलम,ब्रह्मदेव कुमार गुप्ता,अंजुमन सदर शमीम अंसारी, हकीमुदिन अंसारी,डॉ. तौफीक अंसारी,अल्ताफ अंसारी,जसमुदीन अंसारी,सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *